देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 1,463 हुई

देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 1,463 हुई

देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 1,463 हुई
Modified Date: July 23, 2023 / 12:53 pm IST
Published Date: July 23, 2023 12:53 pm IST

नयी दिल्ली, 23 जुलाई (भाषा) भारत में कोविड-19 के 40 नए मामले दर्ज किए गए जिससे उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 1,463 हो गयी है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के रविवार सुबह आठ बजे तक अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण के कारण जान गंवाने वाले लोगों की संख्या 5,31,915 है। कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों की सख्या 4.49 करोड़ (4,49,95,264) है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट पर उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 से स्वस्थ होने की दर 98.81 प्रतिशत दर्ज की गयी है। इस बीमारी से उबरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 4,44,61,886 हो गयी है तथा मृत्यु दर 1.18 फीसदी दर्ज की गयी है।

आंकड़ों के अनुसार, देशव्यापी कोविड-19 रोधी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक 220.67 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं।

भाषा गोला नेत्रपाल

नेत्रपाल


लेखक के बारे में