सुरंग में फंसे मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकालने का अभियान अंतिम चरण में, आखिरी पाइप डाला जा रहा

सुरंग में फंसे मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकालने का अभियान अंतिम चरण में, आखिरी पाइप डाला जा रहा

सुरंग में फंसे मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकालने का अभियान अंतिम चरण में, आखिरी पाइप डाला जा रहा
Modified Date: November 23, 2023 / 08:36 am IST
Published Date: November 23, 2023 8:36 am IST

उत्तरकाशी (उत्तराखंड), 23 नवंबर (भाषा) उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में निर्माणाधीन सिलक्यारा सुरंग में फंसे 41 श्रमिकों को सुरक्षित बाहर निकालने का अभियान बृहस्पतिवार को अंतिम चरण में पहुंच गया और सुरंग में आखिरी पाइप डाला जा रहा है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाले जाने के बाद उन्हें तत्काल चिकित्सकीय देखभाल प्रदान करने के लिए सभी इंतजाम किए गए हैं।

घटनास्थल पर काम कर रहे एक ‘इलेक्ट्रीशियन’ ने बताया कि आखिरी पाइप डाला जा रहा है।

बुधवार शाम मलबे से 800 मिलीमीटर व्यास वाले स्टील पाइप की ड्रिलिंग में उस समय बाधा आई जब लोहे की कुछ छड़ें ऑगर मशीन के रास्ते में आ गई थीं।

भाषा शोभना सुरभि

सुरभि


लेखक के बारे में