कोरोना मरीज के परिजनों ने कर दी डॉक्टर की बेदम पिटाई, वीडियो वायरल होने के बाद 24 गिरफ्तार.. सीएम ने दिए जांच के निर्देश

कोरोना मरीज के परिजनों ने कर दी डॉक्टर की बेदम पिटाई, वीडियो वायरल होने के बाद 24 गिरफ्तार.. सीएम ने दिए जांच के निर्देश

कोरोना मरीज के परिजनों ने कर दी डॉक्टर की बेदम पिटाई, वीडियो वायरल होने के बाद 24 गिरफ्तार.. सीएम ने दिए जांच के निर्देश
Modified Date: November 29, 2022 / 08:13 pm IST
Published Date: June 2, 2021 10:28 am IST

गुवाहाटी, असम। कोरोना मरीजों का इलाज कर रहे एक डॉक्टर के साथ बेरहमी से मारपीट का मामला सामने आया है। मंगलवार को राज्य के होजाई में एक मरीज की मौत से गुस्साए कुछ लोगों ने डॉक्टर बर्तनों से पीट दिया। हमले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा शर्मा ने पुलिस को आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

देखिए वीडियो

पढ़ें- पुलिसकर्मियों ने गैंगरेप के मुख्य आरोपी को गोली मार..

ये है पूरा मामला

पीपल पुखुरी गांव के रहने वाले गियाउद्दीन नाम के एक मरीज की कोविड के चलते मंगलवार को मौत हो गई थी। डॉक्टर सेनापति ने बताया कि, ‘मरीज के साथ मौजूद लोग मेरे पास आए और कहने लगे कि मरीज की हालत गंभीर है और सुबह से यूरिन पास नहीं हो रही है। मैं कमरे में गया और पाया कि मरीज की मौत हो चुकी है। मैंने जैसे ही यह खबर तीमारदारों को बताई, तो एक रिश्तेदार ने गालियां देना शुरू कर दिया।

पढ़ें- कोरोना के कारण इस राज्य सरकार ने रद्द की 12वीं बोर्…

‘मरीज की मौत से गुस्साई भीड़ ने अस्पताल पर हमला कर दिया। इस दौरान ज्यादातर स्टाफ बचकर निकल गया। वहीं, डॉक्टर सेनापति ने खुद को कमरे में बंद कर लिया। इसके बाद भीड़ ने कमरे में घुसकर उनके साथ बेरहमी से मारपीट की।

पढ़ें- रायपुर पहुंची वैक्सीन की करीब 3 लाख 60 हजार डोज.

डॉक्टर ने बताया, ‘उन्होंने अस्पताल में तोड़फोड़ कर दी, हम सुरक्षा के लिए भागे। मैं एक कमरे में गया और छिपने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने मुझे खोज लिया और मारपीट कर दी। उन्होंने मेरी सोने की चेन, अंगूठी और मेरा मोबाइल भी छीन लिया.’ उन्होंने जानकारी दी कि वे करीब 30 लोग थे।

पढ़ें- पुलिसकर्मियों ने गैंगरेप के मुख्य आरोपी को गोली मार…

पीड़ित डॉक्टर को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। सीएम ने जानकारी दी है कि वे खुद इस मामले की निगरानी कर रहे हैं और 24 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

पढ़ें- कुछ घंटों में होगी झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने छत्ती…

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉक्टर जेए जयलाल ने घटना की निंदा की है। असम मेडिकल सर्विस एसोसिएशन के असम चैप्टर के सदस्यों ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने विरोध के रूप में आज सभी सरकारी अस्पतालों में आउटपेशेंट डिपार्टमेंट (OPD) सेवाओं का बहिष्कार किया है। 

 

 

assam doctor assault twitter
assam doctor assault
doctor assaulted in assam
doctor assaulted
doctor assaults uber driver
doctor assault patients
doctor assaulted on united airlines
doctor assaulted in hojai
doctor assault india
plague doctor assault
gymnast doctor assault
the good doctor assault
arunachal doctor assault
vims bellary doctors assault
doctor who sexually assaulted patient


लेखक के बारे में

Shahnawaz Sadique is a digital marketing powerhouse with over 15 years of experience in the industry. His expertise encompasses a wide range of skills, from content writing and affiliate marketing to product launches and email campaigns. With 15 years of experience in social media, SMM, and SEO, he's an expert at helping businesses increase their online reach. From travel to business, education, media, tech, and cyber security, Shahnawaz has a proven track record of delivering results for clients across various sectors. Shahnawaz is also working as Sr. Digital Marketing Manager @ IBC24 News. He has a 9+ years of releveant experince in news industry as well. Want to take your media company to the next level? Look no further than Shahnawaz Sadique, He has been featured in top publications like FoxNews, Yahoo, MSN, WordStream, TastyEdits, LifeWire, SheFinds , Tech.Co and many more. the ultimate digital marketing pro.