दिल्ली में आसमान में बादल छाये रहे, हल्की वर्षा हुई

दिल्ली में आसमान में बादल छाये रहे, हल्की वर्षा हुई

दिल्ली में आसमान में बादल छाये रहे, हल्की वर्षा हुई
Modified Date: September 17, 2025 / 08:15 pm IST
Published Date: September 17, 2025 8:15 pm IST

(तस्वीर के साथ)

नयी दिल्ली, 17 सितंबर (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को बादल छाए रहे तथा शहर के कुछ हिस्सों में बूंदाबांदी हुई और येलो अलर्ट भी जारी किया गया।

दिल्ली के प्राथमिक मौसम केंद्र, सफदरजंग में 45.2 मिलीमीटर (मिमी) बारिश दर्ज की गई। लोदी रोड में 25.6 मिमी, रिज क्षेत्र में 4.2 मिमी, आयानगर में 0.7 मिमी और मयूर विहार में 17 मिमी बारिश दर्ज की गई।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने अपनी नवीनतम मौसम अधिसूचना में कहा कि पूर्वी दिल्ली, शाहदरा, मध्य दिल्ली, उत्तरी दिल्ली, दक्षिणी दिल्ली और पश्चिमी दिल्ली के कुछ हिस्सों में अगले कुछ घंटों के दौरान गरज और तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है।

आईएमडी ने येलो अलर्ट जारी किया है।

उसने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को अधिकतम तापमान 35.3 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान सामान्य से 2.5 डिग्री सेल्सियस कम तथा न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.5 डिग्री सेल्सियस अधिक है।

सापेक्षिक आर्द्रता का स्तर सुबह साढ़े आठ बजे 82 प्रतिशत और सायं साढ़े पांच बजे 55 प्रतिशत दर्ज किया गया।

आईएमडी ने कहा कि बृहस्पतिवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 35 और 25 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है।

मौसम विज्ञान विभाग ने बृहस्पतिवार को आसमान में बादल छाये रहने तथा हल्की बारिश होने का अनुमान लगाया है।

अपराह्न चार बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 114 रहा, जो ‘मध्यम’ श्रेणी में आता है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच को ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच को ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच को ‘खराब’, 301 से 400 के बीच को ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच को ‘गंभीर’ माना जाता है।

भाषा राजकुमार सुरेश

सुरेश


लेखक के बारे में