Corona Active Cases in India: देश में फिर मंडरा रहा कोविड-19 का खतरा! आज मिले इतने नए मरीज, 65 लोगों ने गंवाई जान, जानें ताजा आंकड़े
Corona Active Cases in India: देश में फिर मंडरा रहा कोविड-19 का खतरा! आज मिले इतने नए मरीज, 65 लोगों ने गंवाई जान, जानें ताजा आंकड़े

Delhi Corona Deaths/Image Credit: IBC24 File
- बीते 9 दिन में 3 हजार 423 कोरोना केस बढ़े
- 58 लोगों ने कोरोना से जान गंवाई
- कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 6491 पहुंची
Corona Active Cases in India: नई दिल्ली। भारत में कोरोना लगातार पांव पसार रहा है। कई राज्यों में कोविड-19 के केस की संख्या बढ़ती जा रही है। कहीं-कहीं तो एक्टिव मरीजों का संख्या 700 के पार हो गई है। बात करें आज 9 जून 2025 की तो देश में पिछले 24 घंटों में 358 नए मामले सामने आए हैं। ऐसा करके कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 6491 पहुंच गई है। बीते 9 दिन में 3 हजार 423 कोरोना केस बढ़े, जबकि 58 लोगों ने जान गंवाई है। हालांकि, राहत की बात यह है कि स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटों में कोई नई कोविड-19 से संबंधित मौत की सूचना नहीं मिली।
Corona Active Cases in India: 11 हजार से ज्यादा मामले दर्ज
जनवरी 2025 से कोरोना के 11 हजार से ज्यादा मामले दर्ज हुए, जिनमें 5500 रिकवर हो चुके हैं। केरल में सबसे ज्यादा 1950 केस मिले हैं। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, केरल के बाद सबसे ज्यादा केस गुजरात में 980, पश्चिम बंगाल में 747 और फिर राजधानी दिल्ली में 728 केस एक्टिव है। राजधानी में पिछले 24 घंटों में लगभग 42 नए कोविड -19 के मामले दर्ज किए गए। वहीं, महाराष्ट्र में रविवार को 77 कोविड के नए मामले सामने आए। आज सोमवार की बात करें तो महाराष्ट्र में 607 एक्टिव केस हैं।
Corona Active Cases in India: कोरोना से कितने लोगों की मौत
राहत की बात ये रही की कोविड-19 से सोमवार (9 जून) को सुबह 10 बजे तक एक भी मौत दर्ज नहीं की गई है। वहीं, रविवार की बात करें तो देशभर में 6 लोगों की मौत हुई है। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार, मरीज कोविड के अलावा और भी बीमारियों से पीड़ित थे, जिसमें कर्नाटक में 2, केरल में 3 और तमिलनाडु में 1 मौत हुई है। ऐसे में जनवरी से अब तक 65 लोगों की मौत हुई है।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: 9 जून 2025 तक, भारत में कुल 6,491 एक्टिव कोरोना केस हैं।
Web Title: Corona Active Cases in India

DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी
02 Oct 2026 | 6:49 am
Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज किन राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, नौकरी, कारोबार, पैसा और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें पूरा राशिफल
02 Oct 2026 | 6:26 am
Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस
02 Oct 2026 | 6:17 am
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm