उधमपुर में परम योद्धा स्थल राष्ट्र को समर्पित

Ads

उधमपुर में परम योद्धा स्थल राष्ट्र को समर्पित

  •  
  • Publish Date - August 16, 2023 / 12:05 AM IST,
    Updated On - August 16, 2023 / 12:05 AM IST

जम्मू, 15 अगस्त (भाषा) उत्तरी सैन्य कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने मंगलवार को उधमपुर में परम योद्धा स्थल को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्र को समर्पित किया।

सेना के एक प्रवक्ता ने बताया कि लेफ्टिनेंट जनरल द्विवेदी ने राष्ट्र के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले नायकों के सम्मान में ध्रुव युद्ध स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की।

प्रवक्ता के अनुसार लेफ्टिनेंट जनरल द्विवेदी ने इस अवसर पर परम योद्धा स्थल का उद्घाटन भी किया।

भाषा वैभव धीरज

धीरज