‘इंडिया’ गठबंधन के समर्थन में देशभर में जोरदार लहर चल रही है: झारखंड के मुख्यमंत्री

‘इंडिया’ गठबंधन के समर्थन में देशभर में जोरदार लहर चल रही है: झारखंड के मुख्यमंत्री

‘इंडिया’ गठबंधन के समर्थन में देशभर में जोरदार लहर चल रही है: झारखंड के मुख्यमंत्री
Modified Date: May 3, 2024 / 09:58 pm IST
Published Date: May 3, 2024 9:58 pm IST

जमशेदपुर, तीन मई (भाषा) झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने शुक्रवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की राज्य की यात्रा का विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ की चुनावी संभावनाओं पर कोई असर नहीं पड़ेगा क्योंकि देशभर में उसके पक्ष में जोरदार लहर चल रही है।

जमशेदपुर लोकसभा सीट से झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के उम्मीदवार समीर मोहंती के नामांकन पत्र भरने से पहले यहां बोधि वृक्ष मैदान में जनसभा को संबोधित करते हुए सोरेन ने लोगों से अपील की कि संविधान और लोकतंत्र को बचाने के लिए ‘इंडिया’ गठबंधन के उम्मीदवारों को वोट दें।

प्रधानमंत्री की यात्रा के बारे में पूछे जाने पर सोरेन ने कहा, ‘‘यह चुनाव का समय है और कोई भी नेता कहीं भी प्रचार के लिए जा सकता है। हालांकि, इस यात्रा से ‘इंडिया’ गठबंधन की चुनावी संभावनाओं पर कोई असर नहीं पड़ेगा।’’

प्रधानमंत्री मोदी ने शुक्रवार शाम को पश्चिम सिंहभूम के जिला मुख्यालय चाईबासा में सिंहभूम से भाजपा प्रत्याशी गीता कोड़ा और खूंटी से पार्टी उम्मीदवार अर्जुन मुंडा के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया।

सोरेन ने कहा, ‘‘हम चुनाव में झारखंड में ऐतिहासिक जीत दर्ज करेंगे।’’

उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा, ‘‘जिसने भी विकास की बात की, उन्हें सलाखों के पीछे डाल दिया गया। हेमंत सोरेन और अरविंद केजरीवाल उदाहरण हैं।’’

भाषा वैभव माधव

माधव


लेखक के बारे में