दिल्ली में कोविड-19 के 119 नए मामले आए; संक्रमण दर 0.22 प्रतिशत

दिल्ली में कोविड-19 के 119 नए मामले आए; संक्रमण दर 0.22 प्रतिशत

दिल्ली में कोविड-19 के 119 नए मामले आए; संक्रमण दर 0.22 प्रतिशत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:14 pm IST
Published Date: February 7, 2021 12:17 pm IST

नयी दिल्ली, सात फरवरी (भाषा) दिल्ली में रविवार को कोविड-19 के 119 नए मामले सामने आए और संक्रमण दर 0.22 प्रतिशत रही, जबकि बीमारी से दो और मौतें होने से राष्ट्रीय राजधानी में मरने वालों की संख्या बढ़कर 10,879 हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

राष्ट्रीय राजधानी में 27 जनवरी को कोरोना वायरस के 96 मामले सामने आए थे, जो नौ महीनों में सबसे कम दैनिक मामले थे।

शुक्रवार को बीमारी से दो मौतें हुईं, जबकि दो फरवरी को भी इतनी ही मौतें हुई थीं, जो पिछले 10 महीनों में सबसे कम है।

दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी नवीनतम बुलेटिन के अनुसार, पिछले दिन की गईं 54,247 जांच के बाद ये 119 नए मामले सामने आए। संक्रमण दर 0.22 प्रतिशत है।

बुलेटिन में कहा गया है कि पिछले दिन की गईं कुल जांचों में 34,102 आरटी-पीसीआर जांच और 20,145 तीव्र एंटीजन जांच शामिल हैं।

अधिकारियों ने कहा कि महानगर में संक्रमण के मामले बढ़कर 6,36,035 हो गये और मरने वालों की संख्या 10,879 हो गई।

बुलेटिन के अनुसार, रविवार को उपचाराधीन मरीजों की संख्या पिछले दिन के 1,174 से घटकर 1,112 रह गई।

भाषा कृष्ण उमा

उमा


लेखक के बारे में