Modi Cabinet Ministers List 2024: चिराग को फूड प्रोसेसिंग तो गिरिराज को मिली कपड़ा मंत्रालय की जिम्मेदारी, जानें बिहार के इन 8 मंत्रियों का विभाग
Modi Cabinet Ministers List 2024: मोदी कैबिनेट में बिहार के चिराग पासवान और जीतन राम मांझी समेत इन 8 मंत्रियों को मिली जगह, देखें लिस्ट...
Modi Cabinet Ministers List 2024
Modi Cabinet Ministers List 2024: नई दिल्ली। तीसरी बार शपथ ग्रहण के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी ने अपने मंत्रियों के विभागों को बंटवारा कर दिया है। कई मंत्रियों के विभागों को पहले की भांति रखा गया है। वहीं बिहार राज्य की बात करें तो यहां से मोदी कैबिनेट में आठ मंत्रियों को जगह मिली है। बता दें कि इन आठ मंत्रियों में से चार को कैबिनेट का दर्जा दिया तो अन्य चार को राज्य मंत्री बनाया गया है, जिसमें से तीन भाजपा और एक जदयू से हैं।
यहां देखें किसे-कौन सा मिला मंत्रालय
बिहार से चार कैबिनेट मंत्री
नरेंद्र मोदी कैबिनेट के बंटवारे में बिहार से हिंदुस्तान आवाम मोर्चा के संस्थापक और बिहार के पूर्व सीएम जीतन राम मांझी को सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (MSME) मंत्रालय मिला है। वहीं पहली बार केंद्र में मंत्री बने लोजपा (रा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान को खेल एवं युवा मंत्रालय दिया गया है। इसके साथ ही चिराग को फूड प्रोसेसिंग विभाग भी दिया गया है। बीजेपी के फायरब्रांड नेता गिरिराज सिंह को टेक्सटाइल मंत्रालय दिया गया है। जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह को पंचायती राज, मत्स्य, पशु संसाधन व डेयरी मंत्रालय का कैबिनेट मंत्री बनाया गया हैं।
बिहार से राज्य मंत्री
Modi Cabinet Ministers List 2024: राज्य मंत्रियों में भाजपा कोटे के नित्यानंद राय को गृह मंत्री अमित शाह के साथ गृह राज्य मंत्री बनाया गया है। वहीं जदयू कोटे से मंत्री बने रामनाथ ठाकुर को शिवराज सिंह चौहान के मातहत कृषि एवं किसान कल्याण राज्यमंत्री, भाजपा कोटे से राज्य मंत्री बने सतीश चंद्र दूबे को जी किशन रेड्डी के मातहत कोयला एवं खनन मंत्रालय में राज्य मंत्री तथा भाजपा कोटे से राज्य मंत्री बने राजभूषण चौधरी को सीआर पाटील के मातहत जलशक्ति मंत्रालय में राज्यमंत्री नियुक्त किया गया है।
| नेता | कौन सा मंत्रालय मिला |
|---|---|
| जीतन राम मांझी | सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय (MSME) |
| ललन सिंह | पंचायती राज, मत्स्य एवं पशुपालन मंत्रालय |
| गिरिराज सिंह | टेक्सटाइल मंत्रालय |
| चिराग पासवान | फूड प्रोसेसिंग मंत्रालय |
| रामनाथ ठाकुर | कृषि एवं किसान कल्याण राज्यमंत्री |
| नित्यानंद राय | गृह राज्यमंत्री |
| सतीश चंद्र दुबे | कोयला एवं खनन राज्यमंत्री |
| राज भूषण निषाद | जलशक्ति राज्यमंत्री |
740979057 Modi Minister List by poojavishwakarma383 on Scribd
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक फेज को भी फॉलो करें
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
Follow the IBC24 News channel on WhatsAp

Facebook


