Rule Changes From 1st May 2025: 1 मई से बदल जाएंगे ये नियम, आम आदमी के जेब पर पड़ेगा सीधा असर…
Rule Changes From 1st May 2025: 1 मई से बदल जाएंगे ये नियम, आम आदमी के जेब पर पड़ेगा सीधा असर…

New Rules From 1st May 2025/ Image Credit: Pixabay
- 1 मई से बदलेंगे कई नियम।
- इन बदलाव का आम जनता की जेब पर असर पड़ता है।
- घरेलू और कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में भी बदलाव होंगे।
नई दिल्ली। Rule Changes From 1st May 2025: हर महीने की पहली तारीख को कई छोटे बड़े बदलाव होते रहते है। वहीं कल से मई माह की शुरुवात होने वाली है। नया महीना अपने साथ कई बदलाव लेकर आता है। कई वित्तीय नियमों के साथ कई चीजों की कीमतों में भी बदलाव होता है। इन बदलाव का आम जनता की जेब पर असर पड़ता है। वहीं कल यानी 1 मई 2025 से लागू होने वाले बदलावों में एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों से लेकर कई नियम शामिल हैं।
1. LPG के दाम में बदलाव- हमेशा की तरह मई की पहली तारीख को भी घरेलू और कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में भी बदलाव होंगे। अप्रैल में सब्सिडी और गैर सब्सिडी वाले सिलेंडर के दाम 50 रुपए में बढ़े थे। वहींअगर इस महीने भी सिलेंडर के दाम बढ़ते हैं तो इससे आपके घरेलू बजट पर सीधा असर पड़ सकता है।
2. ATM से निकासी- आजकल बहुत से लोग कैश निकालने के लिए एटीएम मशीन का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन 1 मई 2025 से ये आपके लिए महंगा होने वाला है। रिजर्व बैंक (RBI) ने बीते दिनों भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (NPCI) के प्रस्ताव पर फीस बढ़ाने की अनुमति दी थी। ऐसे में लोगों को हर ट्रांजैक्शन पर 17 रुपये की जगह 19 रुपये चार्ज देना होगा। वहीं इसके अलावा किसी दूसरे बैंक के ATM से बैलेंस चेक करने पर 6 रुपये की जगह 7 रुपये शुल्क लगेगा।
3. रेलवे टिकट बुकिंग में बदलाव- कल यानी 1 मई 2025 से रेलवे टिकट बुकिंग के नियमों में कुछ बदलाव होंगे। अब से वेटिंग टिकट सिर्फ जनरल कोच में ही मान्य होगा। वहीं अगर आप स्लीपर कोच में वेटिंग टिकट को लेकर यात्रा नहीं कर सकते हैं। इसके अलावा रेलवे ने एडवांस टिकट बुकिंग का समय भी 120 दिन से घटाकर 60 दिन करने का फैसला लिया है।
4. RRB योजना लागू होगी - 1 मई 2025 से एक आरआरबी योजना लागू की जाएगी। जो कि देश के 11 राज्यों में लागू होगी। इसके तहत हर राज्य में सभी क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों को एक साथ जोड़कर एक बड़ा बैंक बनाया जाएगा। जिससे लोगों को बेहत सुविधा मिल सके। यह बदलाव यूपी, आंध्र प्रदेश,पश्चिम बंगाल, बिहार, गुजरात , जम्मू-कश्मीर, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, ओडिशा, राजस्थान में लागू किया जाएगा।
5. एफडी और सेविंग अकाउंट की ब्याज दरों में बदलाव- आरबीआई के दो बार रेपो रेट घटाने के बाद से ज्यादातर बैंकों ने सेविंग अकाउंट और एफडी पर ब्याज दरों को घटाया है। ऐसे में कई बैंक अपने इंटरेस्ट रेट को घटा सकते हैं।
लेखक के बारे में
Web Title: These rules will change from May 1, it will have a direct impact on the pocket of the common man...

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm