उनके पास सांसदों और विधायकों को खरीदने के लिए तो पैसे हैं, लेकिन छात्रों के लिए नहीं : दीपके
उनके पास सांसदों और विधायकों को खरीदने के लिए तो पैसे हैं, लेकिन छात्रों के लिए नहीं : दीपके
छत्रपति संभाजीनगर, 19 जून (भाषा) कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने शुक्रवार को महाराष्ट्र में शिवसेना (उबाठा) में हुई बगावत को लेकर राजनेताओं की आलोचना की और दावा किया कि उनके पास विधायकों को खरीदने के लिए तो पैसे हैं, लेकिन छात्रों के लिए नहीं।
दीपके महाराष्ट्र के हिंगोली जिले में अपने गांव संतुक पिंपरी में पत्रकारों से बात कर रहे थे।
शिवसेना (उबाठा) के छह सांसदों की बगावत से जुड़े एक सवाल पर दीपके ने कहा, ‘‘इन लोगों को शर्म आनी चाहिए। नीट की तैयारी कर रही एक लड़की ने आत्महत्या कर ली; वह मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के घर से सिर्फ़ 500 मीटर दूर रहती थी। लड़की के परिवार को किसी ने फोन तक नहीं किया या किसी तरह की मदद भी नहीं मिली। उसके पिता लकवाग्रस्त हैं।’’
उन्होंने कहा, ‘‘उनके (नेताओं) पास छात्रों के परिवारों को देने के लिए पैसे नहीं हैं, लेकिन वे विधायकों और सांसदों को खरीदने के लिए पैसे का इस्तेमाल कर रहे हैं।’’
उन्होंने कहा कि चुने हुए प्रतिनिधियों ने शिक्षा को एक कारोबार बना दिया है।
दीपके ने कहा, ‘‘हम सरकार और सरकारी स्कूल चलाने के लिए लोगों को चुनते हैं। लेकिन सरकारी स्कूल चलाने के बजाय, वे अपने खुद के स्कूल शुरू कर देते हैं। यह उनके लिए एक कारोबार बन गया है।’’
भाषा शफीक रंजन
रंजन

Facebook


