इस दिव्यांग बच्चे ने पेश की अनुठी मिसाल, “मन की बात” में मोदी ने की तारीफ

इस दिव्यांग बच्चे ने पेश की अनुठी मिसाल, "मन की बात" में मोदी ने की तारीफ

इस दिव्यांग बच्चे ने पेश की अनुठी मिसाल, “मन की बात” में मोदी ने की तारीफ
Modified Date: November 29, 2022 / 07:47 pm IST
Published Date: November 26, 2017 1:35 pm IST

प्रधानमंत्री मोदी जब भी देश की जनता से मन की बात करते है तो कहीं न कहीं देश के विकास में उन लोगों के योगदान की अक्सर चर्चा सुनने मिलती है, जिन्होंने अपनी योग्यता के आधार पर कुछ कर दिखाने का प्रयास किया। मध्यप्रदेश के बालाघाट के एक छोटे से गांव कुम्हारी में रहने वाले दिव्यांग 8 वर्षीय बालक तुषार का जिक्र पीएम मोदी रविवार को की गई मन की बात में किया। यह बालक इन दिनों स्वच्छता अभियान में प्रेरक के रूप में काम करके समाज के सामने अनुठी मिसाल बन गया है।

अजीब मगर सत्य, युवक के पेट से डाॅक्टरों ने निकाले 263 सिक्के, 150 कीलें

दरअसल पिछले 1 वर्ष से जब ग्राम पंचायत कुम्हारी को ओडिएफ बनाने का निर्णय लिया गया। तब से दिव्यांग बालक तुषार अल सुबह से गांव के घर-घर जाकर सीटी बजाते हुये लोगों को खुले में शौच करने से रोकने का प्रयास करता था। इशारों इशारों में लोगों को समझता भी है कि लौटा लेकर खुले में शौच करना अच्छा नही है। कभी कभी तो अपने दोस्तों के साथ ऐसे लोगों को खेतों से पकड़कर बाहर लाने का काम भी तुषार करता रहता है।

मिस्र की माॅडल ने ऐसे केला खाया कि हो गई जेल, देखिए वीडियो

लेकिन आज मिली उपलब्धी से परिवार के लोगों का मनाना है कि प्रधानमंत्री मोदी दिव्यांग बालक के ईलाज के लिए भी मदद करेगें।  बालाघाट से 7 किलोमीटर दुर ग्राम कुम्हारी के इसे दिव्यांग बालक की प्रसंशा मन की बात में प्रधानमंत्री मोदी ने की जिसके बाद से वह और उसका परिवार उत्साहित है। पहले भी जिला स्तर से इस बालक ने स्वच्छता अभियान में काम करने के बाद कई प्रोत्साह प्राप्त किए है। लेकिन आज इसे जो सम्मान मिला उससे परिवार के और गांव के लोग अपने आप को गौरवान्वित महसूस कर रहे है।

 

वेब डेस्क, IBC24


लेखक के बारे में