असम के डिब्रूगढ़ में उल्फा (आई) के नाम पर जबरन वसूली करने के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार

असम के डिब्रूगढ़ में उल्फा (आई) के नाम पर जबरन वसूली करने के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार

असम के डिब्रूगढ़ में उल्फा (आई) के नाम पर जबरन वसूली करने के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार
Modified Date: May 10, 2026 / 01:55 pm IST
Published Date: May 10, 2026 1:55 pm IST

डिब्रूगढ़, 10 मई (भाषा) असम के डिब्रूगढ़ जिले से उल्फा (आई) के नाम पर उगाही के आरोप में तीन युवकों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने यहां बताया कि एक चिकित्सक को जबरन वसूली के लिए फोन और एसएमएस प्राप्त होने की सूचना पर कार्रवाई करते हुए डिब्रूगढ़ पुलिस ने पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) नयन मोनी बरुआ के नेतृत्व में तुरंत एक अभियान शुरू किया।

अधिकारी ने कहा, ‘‘जांच के दौरान पुलिस ने जबरन वसूली के प्रयास में शामिल तीन आरोपियों की पहचान की। इन तीनों ने जबरन वसूली करने के मकसद से पीड़ित को एसएमएस संदेश भेजे और साथ ही उल्फा (आई) के नाम से एक पत्र भी सौंपा, जिसमें 60 लाख रुपये की मांग की गई थी।’’

शुरुआती जांच में पता चला कि आरोपी ऊपरी असम, विशेष रूप से डिब्रूगढ़ और शिवसागर जिलों में कई पीड़ितों को निशाना बनाकर इसी तरह की जबरन वसूली की मांगों में कथित तौर पर शामिल थे।

अधिकारी ने कहा, ‘‘पूछताछ और आवश्यक कार्रवाई के लिए तीनों आरोपी फिलहाल मोरान थाने में पुलिस की हिरासत में हैं।’’

भाषा यासिर सुरेश

सुरेश


लेखक के बारे में