फतेहपुर बेरी में चाकू की नोक पर कैब चालक की गाड़ी और सामान लूटने के आरोप में तीन गिरफ्तार

Ads

फतेहपुर बेरी में चाकू की नोक पर कैब चालक की गाड़ी और सामान लूटने के आरोप में तीन गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - July 9, 2026 / 05:36 PM IST,
    Updated On - July 9, 2026 / 05:36 PM IST

नयी दिल्ली, नौ जुलाई (भाषा) दक्षिणी दिल्ली के फतेहपुर बेरी इलाके में चाकू की नोक पर एक कैब चालक से उसकी टैक्सी और कीमती सामान लूटने के आरोप में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बुधवार रात मोहम्मद कैफ (25), जुनैद अली (22) और कैफ (20) को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार, कैब चालक ने मंगलवार रात शिकायत दर्ज कराई कि ‘ऐप’ के माध्यम से उसका वाहन बुक किया गया और इसमें तीन लोग सवार हुए।

दक्षिण दिल्ली के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) अनंत मित्तल ने बताया, ‘फतेहपुर बेरी इलाके में एक सुनसान स्थान पर पहुंचने के बाद, तीनों ने कथित रूप से उसे चाकू के बल पर धमकाया, उसपर हमला किया और टैक्सी, उसका मोबाइल फोन, बटुआ और अन्य सामान लेकर भाग गए।’’

अधिकारी ने बताया कि मामला दर्ज करने के बाद जांच शुरू की गई।

उन्होंने कहा कि इसके बाद तीन आरोपियों की पहचान हुई और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

डीसीपी के मुताबिक, पुलिस टीम ने लूटी गई टैक्सी, शिकायतकर्ता का मोबाइल फोन, गाड़ी बुक करने के लिए कथित तौर पर इस्तेमाल किया गया मोबाइल फोन, बटुआ और पीड़ित के दस्तावेज बरामद कर लिये।

पुलिस ने कहा कि आरोपी देर रात मोबाइल ‘ऐप’ के माध्यम से टैक्सी बुक करके कैब चालकों को निशाना बनाते थे और एकांत स्थान पर ले जाकर उन्हें लूट लेते थे।

भाषा नोमान

नोमान सुरेश

सुरेश