बंगाल में 1.4 करोड़ रुपये की ब्राउन शुगर जब्त, तीन लोग गिरफ्तार

बंगाल में 1.4 करोड़ रुपये की ब्राउन शुगर जब्त, तीन लोग गिरफ्तार

बंगाल में 1.4 करोड़ रुपये की ब्राउन शुगर जब्त, तीन लोग गिरफ्तार
Modified Date: November 29, 2022 / 07:54 pm IST
Published Date: December 17, 2021 6:01 pm IST

जलपाईगुड़ी (पश्चिम बंगाल), 17 दिसंबर (भाषा) पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले में दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है और उनके कब्जे से 1.4 करोड़ रुपये मूल्य की ब्राउन शुगर जब्त की गई है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए बृहस्पतिवार को न्यू जलपाईगुड़ी थाना क्षेत्र के कामरंगगुड़ी ओवरब्रिज पर अभियान चलाया और 700 ग्राम ब्राउन शुगर जब्त की। पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए तीन लोग मालदा, उत्तर दिनाजपुर और दार्जिलिंग जिले के रहने वाले हैं।

पुलिस इस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

भाषा रवि कांत नरेश

नरेश


लेखक के बारे में