असम में अलग-अलग अभियानों में मादक पदार्थों के साथ तीन गिरफ्तार: मुख्यमंत्री

असम में अलग-अलग अभियानों में मादक पदार्थों के साथ तीन गिरफ्तार: मुख्यमंत्री

असम में अलग-अलग अभियानों में मादक पदार्थों के साथ तीन गिरफ्तार: मुख्यमंत्री
Modified Date: May 17, 2024 / 11:56 am IST
Published Date: May 17, 2024 11:56 am IST

गुवाहाटी, 17 मई (भाषा) असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने कहा है कि राज्य में अलग-अलग अभियानों में तीन संदिग्ध मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार किया गया और उनके पास से प्रतिबंधित सामग्री जब्त की गई।

शर्मा ने कहा, तीनों मामलों में, मादक पदार्थ पड़ोसी राज्यों से लाए गए थे।

उन्होंने बृहस्पतिवार को ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘पिछले दो दिन में, असम पुलिस राज्य में मादक पदार्थों के तस्करों पर करारा प्रहार करने में सक्षम रही और अनगिनत युवाओं की जिंदगी बर्बाद होने से बचाई गई।’’

उन्होंने कहा, करीमगंज पुलिस ने दो लाख याबा टैबलेट के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया।

याबा टैबलेट भारत में अवैध हैं क्योंकि उनमें मेथामफेटामाइन होता है, जो नियंत्रित पदार्थ अधिनियम के तहत अनुसूची-2 में आता है।

जोरहाट और गोलाघाट पुलिस ने 358 ग्राम हेरोइन जब्त की और एक संदिग्ध को पकड़ा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि करीमगंज पुलिस के एक अन्य अभियान में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया और उसके पास से 1.2 किलोग्राम हेरोइन जब्त की गई।

शर्मा ने कहा, ‘‘तीनों मामलों में, नशीले पदार्थों को पड़ोसी राज्यों से लाया गया था।’’

भाषा वैभव

वैभव


लेखक के बारे में