चंडीगढ़, 14 अगस्त (भाषा) पंजाब मंत्रिमंडल ने आगामी दो सितंबर से राज्य विधानसभा का तीन दिवसीय सत्र बुलाने का निर्णय लिया है।
यहां बुधवार को मुख्यमंत्री भगवंत मान की अध्यक्षता में हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में यह निर्णय लिया गया।
बैठक के बाद संवाददाताओं को संबोधित करते हुए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि मंत्रिमंडल ने फैसला किया है कि दो से चार सितंबर तक विधानसभा का सत्र आयोजित किया जाएगा।
भाषा यासिर मनीषा
मनीषा