यमुनोत्री पैदल मार्ग पर भूस्खलन में तीन लोगों के दबने की आंशका

यमुनोत्री पैदल मार्ग पर भूस्खलन में तीन लोगों के दबने की आंशका

यमुनोत्री पैदल मार्ग पर भूस्खलन में तीन लोगों के दबने की आंशका
Modified Date: June 23, 2025 / 09:56 pm IST
Published Date: June 23, 2025 9:56 pm IST

(तस्वीरों के साथ)

उत्तरकाशी, 23 जून (भाषा) उत्तराखंड में यमुनोत्री मंदिर के पैदल रास्ते पर नौ कैंची के पास सोमवार को भूस्खलन होने से उसके मलबे में तीन व्यक्तियों के दब जाने की आशंका है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उत्तरकाशी के जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शार्दुल सिंह गुसाईं ने कहा कि भूस्खलन के साथ नीचे आए मलबे में तीन व्यक्तियों के दब जाने की सूचना है ।

उन्होंने बताया कि मलबे से एक व्यक्ति को घायल अवस्था में निकाला गया और उसे जानकीचटटी में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।

उन्होंने कहा कि एंबुलेंसों को मौके के लिए रवाना कर दिया गया है।

आपदा नियंत्रण कक्ष से मिली सूचना के अनुसार, राज्य आपदा प्रतिवादन बल (एसडीआरएफ), पुलिस, वन विभाग, मेडिकल और पशुचिकित्सा कर्मी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं तथा तलाशी एवं बचाव अभियान शुरू कर दिया गया है।

जिलाधिकारी प्रशांत आर्य नियंत्रण कक्ष से लगातार स्थिति की निगरानी कर रहे हैं और उन्होंने सभी संबंधित एजेंसियों को तत्काल प्रभावित क्षेत्र में पहुंचने एवं बचाव कार्य चलाने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस घटना पर दुख व्यक्त किया है और भूस्खलन के मलबे में दबे लोगों के सुरक्षित होने की भगवान से प्रार्थना की है ।

भाषा सं दीप्ति राजकुमार

राजकुमार


लेखक के बारे में