खराब मौसम के कारण दिल्ली हवाई अड्डे पर तीन उड़ानों का मार्ग बदला गया

खराब मौसम के कारण दिल्ली हवाई अड्डे पर तीन उड़ानों का मार्ग बदला गया

खराब मौसम के कारण दिल्ली हवाई अड्डे पर तीन उड़ानों का मार्ग बदला गया
Modified Date: January 31, 2024 / 09:45 am IST
Published Date: January 31, 2024 9:45 am IST

नयी दिल्ली, 31 जनवरी (भाषा) दिल्ली हवाई अड्डे पर खराब मौसम के कारण बुधवार सुबह कम से कम तीन उड़ानों का मार्ग बदला गया। एक अधिकारी यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर भी कई उड़ानों में देरी हुई।

अधिकारी ने बताया कि मंगलवार रात साढ़े नौ बजे से बुधवार सुबह सात बजे के बीच कुल पांच उड़ानों का मार्ग परिवर्तित कर उन्हें विभिन्न गंतव्यों के लिए भेजा गया।

अधिकारी ने बुधवार को बताया कि इनमें से तीन को राजस्थान के जयपुर और एक-एक को गुजरात के अहमदाबाद और महाराष्ट्र के मुंबई भेज दिया गया।

राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्सों में बुधवार सुबह घना कोहरा छाया रहा जिससे दृश्यता कम रही।

भाषा सुरभि शोभना

शोभना


लेखक के बारे में