चेन्नई में 8.17 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी में निलंबित महिला निरीक्षक समेत तीन लोग गिरफ्तार
चेन्नई में 8.17 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी में निलंबित महिला निरीक्षक समेत तीन लोग गिरफ्तार
चेन्नई, आठ जुलाई (भाषा) चेन्नई में आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने शहर की एक कंपनी की ओर से कथित तौर पर निवेश का झांसा देकर की गई 8.17 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के मामले में निलंबित महिला पुलिस निरीक्षक समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार, कोडुंगायूर स्थित इस फर्म ने अत्यधिक मुनाफे तथा कम कीमत पर सोने के सिक्के व भूखंड उपलब्ध कराने का लालच देकर पुलिसकर्मियों व आम लोगों समेत 56 निवेशकों से कथित तौर पर धोखाधड़ी की।
इस मामले में 25 मई को भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और तमिलनाडु निवेशकों के हितों का संरक्षण (टीएनपीआईडी) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया था।
पुलिस ने बताया कि फर्म के मालिक प्रभु उर्फ प्रभु मणि को नौ जून को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। वहीं, मामले के अन्य तीन आरोपी निलंबित पुलिस निरीक्षक शीला मैरी, सेंथिलकुमार उर्फ सेंथिल और कल्पना को सात जुलाई को गिरफ्तार किया गया।
भाषा खारी नरेश
नरेश

Facebook


