जम्मू कश्मीर के बांदीपोरा में मुठभेड़ में तीन जवान घायल, दो आतंकवादी ढेर

जम्मू कश्मीर के बांदीपोरा में मुठभेड़ में तीन जवान घायल, दो आतंकवादी ढेर

जम्मू कश्मीर के बांदीपोरा में मुठभेड़ में तीन जवान घायल, दो आतंकवादी ढेर
Modified Date: November 29, 2022 / 08:00 pm IST
Published Date: July 24, 2021 12:27 pm IST

श्रीनगर, 24 जुलाई (भाषा) जम्मू कश्मीर के बांदीपोरा जिला में शनिवार को मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए जबकि इस दौरान तीन जवान घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना के बाद सुरक्षा बलों ने उत्तर कश्मीर में बांदीपोरा के सुंबलर इलाके में शोखबाबा जंगल में घेराबंदी और तलाश अभियान चलाया।

अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा बल इलाके में तलाशी अभियान चला रहे थे तभी आतंकवादियों ने उन पर गोली चला दी। सुरक्षा बलों ने इसका माकूल जवाब दिया जिससे अभियान मुठभेड़ में तब्दील हो गया। अधिकारी ने बताया कि इस दौरान दो आतंकवादी मारे गए।

अधिकारियों ने बताया कि गोलीबारी में तीन जवान घायल हुए हैं जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। उन्होंने बताया कि मारे गए आतंकवादियों की पहचान और वे किस आतंकवादी संगठन से जुड़े थे, इसका पता लगाया जा रहा है। अधिकारी ने बताया कि अभियान अभी जारी है।

भाषा सुरभि प्रशांत

प्रशांत


लेखक के बारे में