जालंधर में राजमार्ग पर खड़े ट्रक से कार टकराई, तीन लोगों की मौत
जालंधर में राजमार्ग पर खड़े ट्रक से कार टकराई, तीन लोगों की मौत
चंडीगढ़, आठ अगस्त (भाषा) पंजाब के जालंधर में शनिवार को एक राजमार्ग पर एक कार के खड़े ट्रक से टकरा जाने से तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि दुर्घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।
जालंधर डिवीजन-1 के थाना प्रभारी राकेश कुमार ने पत्रकारों से कहा, “हमें सुबह हादसे की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचे तो हरियाणा राज्य के नंबर वाला एक ट्रक सड़क पर खड़ा था।’’
उन्होंने बताया कि इसी खड़े ट्रक से टकरा जाने से कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
थाना प्रभारी (एसएचओ) ने बताया, ‘‘टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार सवार तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान की जा रही है।’’
उन्होंने कहा कि हादसे के बाद ट्रक चालक फरार हो गया।
भाषा प्रचेता देवेंद्र
देवेंद्र

Facebook


