कर्नाटक के मांड्या जिले में दूध के टैंकर ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, तीन की मौत

Ads

कर्नाटक के मांड्या जिले में दूध के टैंकर ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, तीन की मौत

  •  
  • Publish Date - September 15, 2026 / 02:18 PM IST,
    Updated On - September 15, 2026 / 02:18 PM IST

मांड्या (कर्नाटक), 15 सितंबर (भाषा) कर्नाटक के मांड्या जिले में मंगलवार को दूध के टैंकर ने एक मोटरसाइकिल को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे नौ साल की बच्ची सहित एक परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, दुर्घटना सुबह साढ़े पांच बजे से छह बजे के बीच मांड्या जिले के मद्दूर तालुका के कोप्पा थाना क्षेत्र में हुई।

पुलिस ने बताया कि परिवार बेंगलुरु दक्षिण जिले के कनकपुरा तालुका में रहता था। काव्या अपने पति मुथु और दो बेटियों के साथ अपने मायके में गौरी गणेश उत्सव में शामिल होने के बाद मोटरसाइकिल से लौट रही थीं, तभी यह हादसा हुआ।

पुलिस के अनुसार, दूध के टैंकर ने मोटरसाइकिल को पीछे से टक्कर मारी, जिससे मुथु और उनकी नौ वर्षीय बेटी कीर्तना की मौके पर ही मौत हो गई।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि काव्या ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। उनकी 12 वर्षीय बेटी को कोई गंभीर चोट नहीं आई और वह बच गई।

पुलिस ने बताया कि इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।

भाषा मनीषा

मनीषा