मध्यप्रदेश के गुना जिले में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, तीन की मौत

मध्यप्रदेश के गुना जिले में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, तीन की मौत

मध्यप्रदेश के गुना जिले में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, तीन की मौत
Modified Date: February 26, 2026 / 09:11 pm IST
Published Date: February 26, 2026 9:11 pm IST

गुना, 26 फरवरी (भाषा) मध्यप्रदेश के गुना जिले में कुंभराज से करीब 65 किलोमीटर दूर मृगवास थानाक्षेत्र में बृहस्पतिवार शाम एक ट्रैक्टर-ट्रॉली के पलटने से तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि कुंभराज थानाक्षेत्र के बकोन्या गांव के बाबूलाल मीणा (60) अन्य लोगों के साथ कृषि उपज मंडी में धनिया बेचने के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली से गांव लौट रहे थे और उस ट्रॉली पर मकान निर्माण के लिए करीब 10 क्विंटल से अधिक लोहे का सरिया ट्रॉली में लदा था।

पुलिस के अनुसार मृगवास मार्ग पर सिंगपुरा के गणेशपुरा मंदिर के पास ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई तथा इस हादसे में बाबूलाल मीणा, जगदीश अहिरवार (45) और रमन अहिरवार (22) की मौके पर ही मौत हो गई।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जेसीबी मशीन की मदद से ट्रॉली एवं सरियों को हटाकर शवों को बाहर निकाला गया। हादसे के कारण कुछ समय के लिए मार्ग पर यातायात बाधित रहा।

कुंभराज के थाना प्रभारी पंकज त्यागी ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए कुंभराज अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस मामले जांच कर रही है।

भाषा सं दिमो राजकुमार

राजकुमार


लेखक के बारे में