हरियाणा में दो मोटरसाइकल की आमने-सामने की टक्कर में तीन लोगों की मौत

हरियाणा में दो मोटरसाइकल की आमने-सामने की टक्कर में तीन लोगों की मौत

हरियाणा में दो मोटरसाइकल की आमने-सामने की टक्कर में तीन लोगों की मौत
Modified Date: September 24, 2026 / 04:02 pm IST
Published Date: September 24, 2026 4:02 pm IST

हिसार, 24 सितंबर (भाषा) हरियाणा के हांसी जिले में बरवाला-जींद मार्ग पर मिर्चपुर गांव के पास दो मोटरसाइकिल की आमने-सामने की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना बुधवार देर शाम नारनौंद थाना क्षेत्र में हुई।

उसने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर मिर्चपुर पुलिस चौकी की एक टीम मौके पर पहुंची।

पुलिस के अनुसार, खेड़ी जालब निवासी कपिल (33) और खेड़ी लोहचब निवासी मोहित (33) बुधवार को किसी काम से मोटरसाइकिल से जींद गए थे।

उसने बताया कि देर शाम जींद से घर लौटते समय बरवाला-जींद मार्ग पर उनकी मोटरसाइकिल की सामने से आ रही एक अन्य मोटरसाइकिल से टक्कर हो गई।

पुलिस के अनुसार, दूसरी मोटरसाइकिल पर जींद जिले के ईटल गांव निवासी विजय कुमार (32) सवार थे।

उसने बताया कि हादसे में तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। उनके शवों को पोस्टमार्टम के लिए हांसी अस्पताल भेजा गया है।

भाषा प्रचेता अविनाश

अविनाश


लेखक के बारे में