ओडिशा में आकाशीय बिजली गिरने से तीन लोगों की मौत

Ads

ओडिशा में आकाशीय बिजली गिरने से तीन लोगों की मौत

  •  
  • Publish Date - September 17, 2023 / 09:52 PM IST,
    Updated On - September 17, 2023 / 09:52 PM IST

राउरकेला, 17 सितंबर (भाषा) ओडि़शा के सुंदरगढ़ जिले में रविवार को आकाशीय बिजली गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना आज दोपहर जिले के बिरुआला गांव में तब हुई जब तीनों लोग भारी बारिश के दौरान एक पेड़ के नीचे शरण लिए हुए थे।

उन्होंने कहा कि मरने वालों की अब तक पहचान नहीं हो पाई है।

पुलिस ने कहा कि शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए राउरकेला के सरकारी अस्पताल ले जाया गया है।

भाषा रंजन नेत्रपाल

नेत्रपाल