गुजरात के पाटन जिले में सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत
गुजरात के पाटन जिले में सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत
पाटन (गुजरात), छह सितंबर (भाषा) गुजरात के पाटन जिले में रविवार को सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई और चार लोग घायल हो गए। पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।
अधिकारी ने बताया कि हादसा रात करीब दो बजे राधनपुर के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ।
उन्होंने कहा, “एक कार ने सड़क पर खड़े ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। चालक की सीट खून से लथपथ थी। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक 14 वर्षीय बच्चे समेत चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।”
राधनपुर थाने के अधिकारी ने बताया कि मृतकों की पहचान कच्छ जिले के अंजार में रहने वाले सुनील चावड़ा, महेश मेहता और शक्तिसिंह जडेजा के रूप में हुई है।
अधिकारी ने बताया कि घायलों को पहले एंबुलेंस से राधनपुर सरकारी रेफरल अस्पताल ले जाया गया और बाद में आगे के इलाज के लिए धारपुर मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया।
भाषा जोहेब सुरेश
सुरेश

Facebook


