हरियाणा में केएमपी एक्सप्रेसवे पर सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत

हरियाणा में केएमपी एक्सप्रेसवे पर सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत

हरियाणा में केएमपी एक्सप्रेसवे पर सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत
Modified Date: September 8, 2026 / 06:58 pm IST
Published Date: September 8, 2026 6:58 pm IST

झज्जर, आठ सितंबर (भाषा) हरियाणा के झज्जर में कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेसवे पर एक कैंटर ट्रक ने पीछे से एक पिकअप वाहन को टक्कर मार दी, जिससे तीन लोगों की मौत हो गई और 12 लोग घायल हो गए।

पुलिस ने बताया कि पिकअप वाहन में तीर्थयात्रियों का एक समूह सवार था।

पुलिस के अनुसार राहगीरों और पुलिसकर्मियों ने घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया।

आसौदा थाने के प्रभारी जय भगवान के अनुसार, कई लोगों को मामूली चोट आई थीं और बाद में उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

उन्होंने बताया कि मामले की विस्तृत जांच की जारी है।

भाषा जोहेब प्रशांत

प्रशांत


लेखक के बारे में