हिजबुल के एक बड़े आतंकी सहित तीन ढेर, पुलवामा के त्राल में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ जारी

हिजबुल के एक बड़े आतंकी सहित तीन ढेर, पुलवामा के त्राल में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ जारी

हिजबुल के एक बड़े आतंकी सहित तीन ढेर, पुलवामा के त्राल में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ जारी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:11 pm IST
Published Date: January 12, 2020 10:27 am IST

जम्मू-कश्मीर। पुलवामा के त्राल में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ जारी है। सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों को मार गिराया है। मारे गए आतंकियों की शिनाख्त की जा रही है। इन मारे गए आतंकियों में हिजबुल के एक बड़े आतंकी को ढेर किए जाने की भी सूचना है। साथ ही तलाशी अभियान अभी जारी है।

ये भी पढ़ें:अमित शाह के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष की कुर्सी पर आसीन होंगे जेपी नड्डा! फरवरी म…

इससे पहले पाकिस्तानी सेना ने शनिवार को बिना उकसावे के संघर्ष विराम का उल्लंघन किया और जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा से लगी सेना की अग्रिम चौकियों और गांवों को निशाना बनाया। एक रक्षा प्रवक्ता ने यह जानकारी दी।

ये भी पढ़ें: केंद्रीय मंत्री ने कहा, नहीं भरेंगे एनपीआर फार्म तो नहीं लड़ पाएंगे…

प्रवक्ता ने कहा, ‘पाकिस्तान ने रात करीब साढ़े नौ बजे संघर्षविराम का उल्लंघन किया और पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा से लगे देगवर सेक्टर में छोटे हथियारों से गोलीबारी की और मोर्टार दागे। भारतीय सेना इसका मुंहतोड़ जवाब दे रही है।’

ये भी पढ़ें: ओमान के सुल्तान के निधन पर देश में 13 जनवरी को राजकीय शोक, आधा झुका…

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की ओर से हुई गोलीबारी में किसी के हताहत होने की फिलहाल कोई सूचना नहीं मिली है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पाकिस्तान ने माल्टी और खारी करमारा सेक्टर को भी निशाना बनाया, इस पर भारतीय सेना की ओर से मुंहतोड़ जवाब दिया गया।

ये भी पढ़ें: पलभर में जमींदोज हो गई 18 मंजिला इमारत, 800 किलो विस्फोटक का इस्तेम…


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com