Muzaffarpur Road Accident News//Photo Credit: IBC24
Jaipur Road Accident: जयपुर: राजस्थान के अलवर जिले में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर मंगलवार को एक निजी बस और रसायन लेकर जा रहे ट्रक की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 30 से अधिक यात्री घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। यह हादसा रैणी थाना क्षेत्र के पिनान के पास हुआ।
थाना प्रभारी बनाय सिंह ने बताया कि टक्कर इतनी भीषण थी कि बस चालक, एक महिला और एक बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। (Jaipur Road Accident) 30 से अधिक यात्री घायल हुए हैं। मृतकों की पहचान की जा रही है।
Jaipur Road Accident: उन्होंने बताया कि बस इंदौर से दिल्ली जा रही थी, तभी यह हादसा हुआ। सूचना मिलते ही राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की टीमें मौके पर पहुंचीं और एंबुलेंस की मदद से घायलों को पिनान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल यात्रियों को ज़िला अस्पताल रेफर किया गया। (Jaipur Road Accident) पुलिस ने बताया कि हादसे के सही कारणों का पता लगाया जा रहा है, लेकिन प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को वजह माना जा रहा है।
इन्हे भी पढ़ें:-