राजकोट जिले में कार और दोपहिया वाहन की भिड़ंत में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत

राजकोट जिले में कार और दोपहिया वाहन की भिड़ंत में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत

राजकोट जिले में कार और दोपहिया वाहन की भिड़ंत में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत
Modified Date: September 27, 2026 / 05:50 pm IST
Published Date: September 27, 2026 5:50 pm IST

राजकोट, 27 सितंबर (भाषा) गुजरात के राजकोट जिले में रविवार सुबह एक कार और दोपहिया वाहन की भिड़ंत में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

यह दुर्घटना गोंडल तालुका थाना क्षेत्र के अंतर्गत गोंडल-आटकोट मार्ग पर हुई।

इस संबंध में एक अधिकारी ने बताया कि मोटरसाइकिल पर सवार तीनों लोग टक्कर के बाद हवा में उछल गए और घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई, जबकि कार पलट गई।

उन्होंने कहा कि कार में सवार दोनों लोग सुरक्षित हैं।

अधिकारी के अनुसार, मृतकों की पहचान अनिडा भालोड़ी गांव निवासी जयेश बगड़ा (40), उनकी पत्नी शारदा (36) और बेटे व्रज (13) के रूप में हुई है।

उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया गया है और जांच जारी है।

भाषा

शुभम नेत्रपाल

नेत्रपाल


लेखक के बारे में