निर्वाचन आयोग के बयान ने कांग्रेस को ‘बेनकाब’ कर दिया है : भाजपा नेता ढिल्लों

निर्वाचन आयोग के बयान ने कांग्रेस को ‘बेनकाब’ कर दिया है : भाजपा नेता ढिल्लों

निर्वाचन आयोग के बयान ने कांग्रेस को ‘बेनकाब’ कर दिया है : भाजपा नेता ढिल्लों
Modified Date: September 27, 2026 / 06:52 pm IST
Published Date: September 27, 2026 6:52 pm IST

चंडीगढ़, 27 सितंबर (भाषा) भाजपा की पंजाब इकाई के अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने रविवार को कांग्रेस पर ‘‘गढ़े गए विवाद’’ के जरिए निर्वाचन आयोग के खिलाफ संदेह पैदा करने का आरोप लगाते हुए कहा कि मतदाता सूचियों के एसआईआर को लेकर आयोग के हालिया बयान ने विपक्षी दल को ‘‘बेनकाब’’ कर दिया है।

निर्वाचन आयोग ने शनिवार को कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) से जुड़े सभी आदेश तीनों आयुक्तों की मंजूरी से जारी किए गए थे और मतदाता पंजीकरण के लिए फॉर्म-6 में किए गए बदलावों को उच्चतम न्यायालय ने बरकरार रखा है। आयोग में निर्णय प्रक्रिया को लेकर उठे विवाद और नोटिस पाने वाले तथा मतदाता सूची से बाहर रह गए मतदाताओं की चिंताओं के बीच यह स्पष्टीकरण आया।

‘इंडियन एक्सप्रेस’ की खबर में दावा किया गया था कि दो निर्वाचन आयुक्तों – सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी – ने पिछले 10 महीनों में एसआईआर से जुड़े फैसलों और आदेशों पर कम से कम 14 बार आधिकारिक तौर पर आपत्ति जताई थी।

ढिल्लों ने कहा कि निर्वाचन आयोग के बयान से स्पष्ट हो गया है कि एसआईआर और अन्य महत्वपूर्ण परिचालन संबंधी मामलों से जुड़े फैसले तीनों निर्वाचन आयुक्तों की मंजूरी से लिए गए थे।

भाजपा नेता ने कहा, ‘‘26 सितंबर को हुई बैठक के बाद निर्वाचन आयोग ने स्पष्ट किया कि एसआईआर से जुड़े उसके फैसले सर्वसम्मति से लिए गए थे। आयोग ने यह भी कहा है कि 24 जून 2025 से जारी एसआईआर के आदेशों को आयोग की पूर्ण पीठ की मंजूरी प्राप्त थी। इससे विपक्षी दल के सभी निराधार आरोप खारिज हो गए हैं।’’

ढिल्लों ने कहा कि कांग्रेस और उसके सहयोगी एक बार फिर ‘‘बेनकाब’’ हो गए हैं।

भाषा शफीक दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में