नागौर जिले में सड़क हादसा, एक ही परिवार की तीन लोगों की मौत

Ads

नागौर जिले में सड़क हादसा, एक ही परिवार की तीन लोगों की मौत

  •  
  • Publish Date - June 15, 2026 / 02:10 PM IST,
    Updated On - June 15, 2026 / 02:10 PM IST

जयपुर, 15 जून (भाषा) राजस्थान के नागौर जिले में सोमवार को सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई तथा पांच अन्य घायल हुए।

पुलिस ने यह जानकारी देते हुए बताया कि यह हादसा लूणी नदी पर से गुजरने के रास्ते के पास हुआ जब एक वैन और निजी बस की टक्कर हो गई।

वैन में सवार सभी आठ लोग एक ही परिवार के थे और सोमवती अमावस्या के मौके पर पवित्र स्नान के लिए पुष्कर जा रहे थे। जसनगर के पास आगे चल रही गाड़ी से आगे निकलने के कोशिश के दौरान वैन सामने से आ रही बस से टकरा गई। टक्कर के बाद वैन पलट गई।

स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य किया। घायलों को पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया गया।

पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान जितेंद्र (40), शीला (35) और सात साल की बच्ची मन्नू के तौर पर हुई है। घायलों का इलाज चल रहा है।

भाषा पृथ्वी मनीषा

मनीषा