पंजाब के होशियारपुर में सड़क दुर्घटना में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत

Ads

पंजाब के होशियारपुर में सड़क दुर्घटना में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत

  •  
  • Publish Date - January 16, 2025 / 09:01 PM IST,
    Updated On - January 16, 2025 / 09:01 PM IST

होशियारपुर, 16 जनवरी (भाषा) माहिलपुर के नूरपुर जट्टन गांव के पास बृहस्पतिवार को एक कार और ट्रक की टक्कर में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

यह दुर्घटना उस समय हुई जब एसबीएस नगर जिले के मानेवाल गांव निवासी गुरनाम सिंह (36) अपनी पत्नी वरिंदर कौर (35) और अपनी सात वर्षीय बेटी तीरथ कौर के साथ कोट फतुही गांव में एक विवाह समारोह में शामिल होने जा रहे थे।

यह टक्कर बिस्त-दोआब नहर के पास सड़क के किनारे हुई, जब एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी कार को टक्कर मार दी।

पुलिस ने बताया कि वरिंदर कौर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गुरनाम और तीरथ कौर ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।

भाषा

शुभम माधव

माधव