राजस्थान: जयपुर-अजमेर राजमार्ग पर एसयूवी पलटने से दो लोगों की मौत

Ads

राजस्थान: जयपुर-अजमेर राजमार्ग पर एसयूवी पलटने से दो लोगों की मौत

  •  
  • Publish Date - August 7, 2026 / 02:15 PM IST,
    Updated On - August 7, 2026 / 02:15 PM IST

जयपुर, सात अगस्त (भाषा) जयपुर-अजमेर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बगरू कस्बे के पास एसयूवी पलटने से एक युवती समेत दो जनों की मौत हो गई। एक युवक घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

इसके अनुसार यह हादसा बृहस्पतिवार देर रात बगरू थाना क्षेत्र में ‘बड़ के बालाजी’ के पास हुआ।

पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान श्रीमाधोपुर निवासी अमन मान (21) और सीकर निवासी रेवती (24) के तौर पर हुई है। वाहन में उनके साथ मौजूद युवक घायल हो गया।

शुरुआती जांच से पता चलता है कि तेज रफ्तार एसयूवी स्कॉर्पियो सड़क पर जमा बारिश के पानी के कारण अनियंत्रित हो गई। बताया जा रहा है कि डिवाइडर से टकराने से पहले गाड़ी कई बार पलटी।

पुलिस ने कहा कि वाहन के शीशे पर पानी पड़ने से चालक को देखने में दिक्कत हुई होगी। अचानक ब्रेक लगाए जाने पर वाहन अनियंत्रित हो या। घटना के दौरान टायर फटने की बात भी सामने आई है। पुलिस ने वाहन में फंसे लोगों को निकालकर अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने अमन और रेवती को मृत घोषित कर दिया, जबकि घायल व्यक्ति का इलाज चल रहा है।

भाषा पृथ्वी रंजन

रंजन