तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार युवकों को रौंदा, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत

बंगाल में सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत

तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार युवकों को रौंदा, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:46 pm IST
Published Date: December 25, 2021 1:15 am IST

कोलकाता, (भाषा) पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के महेशतला में शुक्रवार को दो पहिया वाहन और एक बस की आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में दो पहिया वाहन पर सवार एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई।

यह भी पढ़ें:  पिछड़ने का सबसे बड़ा सबब यही है कि हम सवाल नहीं पूछते, प्रगति के लिए सवाल करना जरूरी: सीएम भूपेश बघेल

 पुलिस ने बताया कि दूसरे दो पहिया वाहन को चला रहा एक अन्य व्यक्ति भी हादसे में जख्मी हुआ है।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मृतक कोलकाता के इकबालपुर इलाके के रहने वाले थे। वे एक शादी समारोह में शिरकत करने जा रहे थे, तभी रास्ते में यह दुर्घटना हो गई।

यह भी पढ़ें:  नवोदय विद्यालय में फूटा कोरोना बम, 19 छात्र मिले संक्रमित, जिला प्रशासन ने दी जानकारी

उन्होंने बताया कि हादसे में मोहम्मद फिरोज़, उनकी पत्नी नगमा खातून और उनके नाबालिग बेटे फरदीन खान की मौके पर ही मौत हो गई।

यह भी पढ़ें: भारतीय वायुसेना का लड़ाकू विमान मिग-21 हुआ दुर्घटनाग्रस्त, पायलट का निधन


लेखक के बारे में