नोएडा (उप्र), 27 अक्टूबर (भाषा) नोएडा में पुलिस ने फोन करने के बहाने अपने सहकर्मी का मोबाइल फोन लेकर उसके खाते से पैसे निकालने के मामले में तीन लोगों को मंगलवार को गिरफ्तार किया।
थानाध्यक्ष शरद मलिक ने बताया कि आदित्य, राज कुमार तथा राहुल ने अपने सहकर्मी से फोन करने के बहाने उसका मोबाइल फोन ले लिया और गूगल पे के जरिए उसके खाते से 1,42,000 रुपए कथित रूप से निकाल लिए।
उन्होंने बताया कि तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
भाषा सं
सिम्मी
सिम्मी