झारखंड में कोरोना वायरस से तीन और लोगों की मौत, 237 नये संक्रमितों का पता चला

झारखंड में कोरोना वायरस से तीन और लोगों की मौत, 237 नये संक्रमितों का पता चला

झारखंड में कोरोना वायरस से तीन और लोगों की मौत, 237 नये संक्रमितों का पता चला
Modified Date: November 29, 2022 / 08:48 pm IST
Published Date: November 25, 2020 7:33 pm IST

रांची, 25 नवंबर (भाषा) झारखंड में पिछले चौबीस घंटों में कोरोना वायरस संक्रमण से तीन और लोगों की मौत हो गयी वहीं आज संक्रमण के 237 नये मामले सामने हैं।

स्वास्थ्य विभाग की बुधवार रात्रि जारी रिपोर्ट के अनुसार राज्य में पिछले चौबीस घंटे में कोरोना वायरस संक्रमित तीन मरीजों की मौत हो गयी जिससे राज्य में संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़कर 958 हो गयी।

इसके अलावा राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण के 237 नये मामले दर्ज किये गये जिन्हें मिलाकर अब राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 1,08,158 हो गयी है।

झारखंड में 1,05,040 संक्रमित अब तक ठीक होकर अपने घरों को लौट चुके हैं। इनके अलावा 2,160 अन्य संक्रमितों का इलाज विभिन्न

अस्पतालों में जारी है।

रिपोर्ट के अनुसार बुधवार को राज्य में कुल 39,634 नमूनों की जांच की गयी जिनमें से 237 लोग संक्रमित पाये गये।

भाषा इन्दु वैभव

वैभव


लेखक के बारे में