बस्ती में बस की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों की मौत

बस्ती में बस की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों की मौत

बस्ती में बस की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:24 pm IST
Published Date: May 3, 2022 11:02 am IST

बस्ती (उप्र) तीन मई (भाषा) उत्तर प्रदेश के बस्ती के कोतवाली थाना क्षेत्र में मंगलवार की सुबह एक बस की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार मंगलवार की सुबह करीब छह बजे दिल्ली से बिहार जा रही डबल डेकर एसी बस का कोतवाली थाना क्षेत्र के मनौरी ओवरब्रिज पर रुधौली की ओर से शादी समारोह से आ रहे बाइक सवारों की टक्कर हो गई जिससे बाइक सवार तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

बस्ती के पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि मरने वालों की पहचान नीरज (20), अनिल (19) और संदीप (20) के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि ये सभी, जिले के कलवारी इलाके के रहने वाले हैं ।

श्रीवास्तव ने कहा कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है।

पुलिस चौकी प्रभारी संजय कुमार यादव ने बताया कि बस को कब्जे में ले लिया गया है लेकिन चालक मौके से फरार हो गया।

भाषा सं आनन्द

मनीषा रंजन

रंजन


लेखक के बारे में