लद्दाख में कोरोना वायरस संक्रमण के तीन नए मामले सामने आए

लद्दाख में कोरोना वायरस संक्रमण के तीन नए मामले सामने आए

लद्दाख में कोरोना वायरस संक्रमण के तीन नए मामले सामने आए
Modified Date: November 29, 2022 / 08:50 pm IST
Published Date: October 5, 2021 7:58 pm IST

लेह, पांच अक्टूबर (भाषा) लद्दाख में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के तीन नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 20,825 हो गई जबकि उपचाराधीन रोगियों की तादाद कम होकर 50 रह गई है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

पिछले साल महामारी फैलने के बाद से अब तक लद्दाख में कोविड-19 से 207 लोगों की मौत हुई है। इनमें से लेह में 149 और करगिल में 58 रोगियों की मौत हुई।

अधिकारियों ने बताया कि पांच लोगों को संक्रमण से उबरने के बाद अस्पताल से छुट्टी दी गई, जिसके बाद ठीक हो चुके लोगों की कुल संख्या 20,658 हो गई। उपचाराधीन रोगियों की संख्या 50 है।

उन्होंने कहा कि संक्रमण के सभी नए मामले लेह से सामने आए हैं। लद्दाख में सोमवार को कोविड-19 से किसी व्यक्ति की मौत नहीं हुई।

भाषा

जोहेब मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में