अंडमान में कोविड-19 के तीन नए मामले, कुल मामले बढ़कर 4,963 हुए

अंडमान में कोविड-19 के तीन नए मामले, कुल मामले बढ़कर 4,963 हुए

अंडमान में कोविड-19 के तीन नए मामले, कुल मामले बढ़कर 4,963 हुए
Modified Date: November 29, 2022 / 08:29 pm IST
Published Date: January 12, 2021 7:45 am IST

पोर्ट ब्लेयर, 12 जनवरी (भाषा) अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह में कोविड-19 के तीन नए मामले सामने आने के बाद केन्द्र शासित प्रदेश में संक्रमण के मामले बढ़कर 4,963 हो गए।

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि संक्रमित लोगों के सम्पर्क में आए लोगों की पहचान करने के क्रम में ये नए मामले सामने आए।

उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटे में वायरस से मौत का कोई नया मामला सामने नहीं आया है और मृतक संख्या अब भी 62 है।

अधिकारियों ने बताया कि सोमवार को कम से कम नौ और लोग संक्रमण मुक्त भी हुए। केन्द्र शासित प्रदेश में कुल 4,884 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और 17 लोगों का अभी कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है।

अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह प्रशासन ने अभी तक कुल 1,95,351 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की है, यहां नमूने के संक्रमित पाए जाने की दर 2.54 प्रतिशत है।

भाषा निहारिका शाहिद

शाहिद


लेखक के बारे में