पंजाब के होशियारपुर में सड़क दुर्घटना में हरियाणा के एक परिवार के तीन लोगों की मौत

पंजाब के होशियारपुर में सड़क दुर्घटना में हरियाणा के एक परिवार के तीन लोगों की मौत

पंजाब के होशियारपुर में सड़क दुर्घटना में हरियाणा के एक परिवार के तीन लोगों की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:35 pm IST
Published Date: August 13, 2022 12:29 pm IST

होशियारपुर (पंजाब), 13 अगस्त (भाषा) पंजाब के होशियारपुर जिले में एक कार और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई और चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि दुर्घटना यहां से करीब 36 किलोमीटर दूर सतनौर गांव के पास शुक्रवार शाम को हुई।

परिवार हरियाणा के पंचकुला जिले के पिंजौर का रहने वाला था और कार से होशियारपुर की ओर जा रहा था।

पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान रविंदर सिंह (40), उसकी पत्नी दिव्या और एक साल के जैविक के तौर पर की गयी है।

उन्होंने बताया कि घटना में घायल हुई हरजीत कौर (54), सौरव (33), सचनूर सिंह (छह) और गीतू (32) को गढ़शंकर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उन्होंने बताया कि जैविक सौरव का बेटा था।

भाषा फाल्गुनी शोभना

शोभना


लेखक के बारे में