राजस्थान के करौली में एसडीएम सहित तीन अधिकारी 60 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार

राजस्थान के करौली में एसडीएम सहित तीन अधिकारी 60 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार

राजस्थान के करौली में एसडीएम सहित तीन अधिकारी 60 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार
Modified Date: April 16, 2026 / 09:21 pm IST
Published Date: April 16, 2026 9:21 pm IST

जयपुर, 16 अप्रैल (भाषा) राजस्थान के भ्रष्टाचार रोधी ब्यूरो (एसीबी) ने करौली जिले में एक उपखंड अधिकारी (एसडीएम), उनके रीडर और एक अन्य कर्मचारी को 60,000 रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

एसीबी के महानिदेशक गोविंद गुप्ता ने बताया कि आरोपियों की पहचान एसडीएम काजल मीण, उनके रीडर दिनेश कुमार सैनी और वरिष्ठ सहायक प्रवीण धाकड़ के रूप में हुई है जिन्हें नादौती कस्बे में भूमि विवाद से संबंधित अंतिम डिक्री जारी करने के एवज में रिश्वत लेते समय रंगे हाथों पकड़ा गया।

गुप्ता ने बताया कि शिकायत में आरोप था कि आरोपियों ने पहले एक लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी, जिसे बाद में घटाकर 50,000 रुपये कर दिया गया।

शिकायत का सत्यापन करने के बाद सवाईमाधोपुर से एसीबी टीम ने जाल बिछाया और एसडीएम के लिए 50,000 रुपये तथा रीडर को अपने लिए 10,000 रुपेय की रिश्वत लेते पकड़ लिया।

कार्रवाई के दौरान अधिकारियों ने आरोपियों के पास मौजूद एक बैग से चार लाख रुपये भी बरामद किए, जिसे संदिग्ध मानते हुए जांच की जा रही है।

एसीबी ने बताया कि इस संबंध में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।

भाषा बाकोलिया खारी

खारी


लेखक के बारे में