उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में ट्रक और ऑटोरिक्शा के बीच टक्कर के कारण तीन लोगों की मौत

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में ट्रक और ऑटोरिक्शा के बीच टक्कर के कारण तीन लोगों की मौत

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में ट्रक और ऑटोरिक्शा के बीच टक्कर के कारण तीन लोगों की मौत
Modified Date: May 7, 2026 / 10:13 pm IST
Published Date: May 7, 2026 10:13 pm IST

लखीमपुर खीरी, सात मई (भाषा) उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय राजमार्ग-730 पर ऐरा ब्रिज पर एक ट्रक और ऑटोरिक्शा के बीच टक्कर के कारण दो महिलाओं समेत तीन लोगों की मौत हो गई जबकि पांच अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

अपर पुलिस अधीक्ष (पूर्व) पवन कुमार गौतम ने मीडिया को बताया कि मृतकों की पहचान श्याम लाल (55), जाहिदा (32) और राम देवी (42) के रूप में हुई है।

उन्होंने कहा कि घायल ऐश्वर्या अवस्थी, शर्मा देवी, अख्तर अली, छोटू और खालिकुन को पहले नकहा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भेजा गया।

प्रारंभिक उपचार के बाद, उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया।

अतिरिक्त एसपी ने बताया कि सीतापुर जिले के निवासी ट्रक चालक छुटकन्ने को हिरासत में लिया गया है।

गौतम ने कहा कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं और मामले की जांच जारी है।

भाषा सं जफर जोहेब

जोहेब


लेखक के बारे में