नोएडा में एमबीए छात्र समेत तीन लोगों ने आत्महत्या की

नोएडा में एमबीए छात्र समेत तीन लोगों ने आत्महत्या की

नोएडा में एमबीए छात्र समेत तीन लोगों ने आत्महत्या की
Modified Date: September 9, 2026 / 01:09 pm IST
Published Date: September 9, 2026 1:09 pm IST

नोएडा, नौ सितंबर (भाषा) नोएडा में अलग-अलग घटनाओं में एमबीए के एक छात्र समेत तीन लोगों ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र के सेक्टर-150 स्थित जेपी अमन सोसायटी में रहने वाले एमबीए के छात्र मौर्य पटेल (26) ने 22वीं मंजिल से कथित तौर पर कूदकर आत्महत्या कर ली।

थाना नॉलेज पार्क के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि मेरठ के नौचंडी निवासी मौर्य पटेल अपने एक दोस्त के साथ सोसायटी में रहते थे और एमिटी विश्वविद्यालय से एमबीए की पढ़ाई कर रहे थे। वह ऑनलाइन काम भी करते थे।

उन्होंने बताया कि पढ़ाई के दौरान परीक्षा पास नहीं कर पाने को लेकर वह तनाव में थे। बुधवार को उन्होंने सोसायटी की 22वीं मंजिल से छलांग लगा दी, जिससे उनकी मौत हो गई।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

एक अन्य घटना में थाना सूरजपुर क्षेत्र में आकाश (26) ने कथित तौर पर मानसिक तनाव के चलते अपने घर में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

थाना सूरजपुर के प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह ने बताया कि झारखंड के हजारीबाग निवासी आकाश थाना क्षेत्र में रहते थे। उनके अनुसार, मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगा रही है।

थाना ईकोटेक-3 क्षेत्र की कुलेसरा कॉलोनी में रहने वाली आंचल ने भी कथित तौर पर आत्महत्या कर ली।

थाना ईकोटेक-3 के प्रभारी निरीक्षक मुनेद्र कुमार सिंह ने बताया कि बिहार के जमुई की रहने वाली आंचल पिछले कुछ समय से बीमार होने के कारण मानसिक तनाव में थीं। उन्होंने बताया कि बुधवार सुबह उन्होंने अपने घर में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और मृतका के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। मामले की जांच की जा रही है।

भाषा सं मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में