बस पलटने से तीन लोगों की मौत, 22 अन्य घायल

बस पलटने से तीन लोगों की मौत, 22 अन्य घायल

बस पलटने से तीन लोगों की मौत, 22 अन्य घायल
Modified Date: November 29, 2022 / 08:35 pm IST
Published Date: February 12, 2021 12:23 pm IST

जयपुर, 12 फरवरी (भाषा) राजस्थान के चित्तौडगढ़ जिले में शुक्रवार को एक अनुबंधित बस के पलटने से तीन लोगों की मौत हो गई जबकि 22 अन्य घायल हो गये।

पुलिस ने बताया कि रिथोलो क्रॉसिंग के पास भीलवाड़ा से उदयपुर जा रही एक बस के चालक ने बाइक को बचाने के प्रयास में वाहन पर नियंत्रण खो दिया और वह पट गई।

उन्होंने बताया कि बस में सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 22 अन्य घायल हो गये। घायलो में से दो लोगों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें उदयपुर रेफर किया गया है। वहीं अन्य घायलों को चित्तौड़गढ के सांवलिया अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

भाषा कुंज पृथ्वी अर्पणा

अर्पणा


लेखक के बारे में