समयपुर बादली औद्योगिक क्षेत्र में ‘प्लास्टिक मोल्डिंग’ इकाई में आग, तीन लोग मामूली रूप से झुलसे

Ads

समयपुर बादली औद्योगिक क्षेत्र में ‘प्लास्टिक मोल्डिंग’ इकाई में आग, तीन लोग मामूली रूप से झुलसे

  •  
  • Publish Date - September 26, 2026 / 09:00 AM IST,
    Updated On - September 26, 2026 / 09:00 AM IST

नयी दिल्ली, 26 सितंबर (भाषा) दिल्ली के समयपुर बादली औद्योगिक क्षेत्र में शुक्रवार देर रात ‘प्लास्टिक मोल्डिंग’ की एक इकाई में आग लगने से तीन लोग मामूली रूप से झुलस गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि औद्योगिक क्षेत्र के फेज-2 में रात करीब साढ़े बाहर बजे आग लगने की सूचना मिली। इसके बाद दमकल की कई गाड़ियां घटनास्थल पर भेजी गईं।

दिल्ली अग्निशमन सेवा को आग लगने के संबंध में कई सूचनाएं मिलीं, जिसके बाद कुल 15 दमकल इकाइयों को मौके पर तैनात किया गया। इनमें ‘ब्रोंटो एरियल लैडर प्लेटफॉर्म’ भी शामिल था।

अधिकारियों के अनुसार, यह इकाई एक ऐसी इमारत में स्थित थी जिसमें तहखाना, भूतल, पहली और दूसरी मंजिल है तथा छत पर एक अस्थायी ढांचा भी बना हुआ है।

अधिकारियों ने बताया कि आग पर देर रात तीन बजकर 15 मिनट पर काबू पा लिया गया। इसके बाद प्रशीतन अभियान संचालित किया गया।

इस घटना में तीन लोग धर्मवीर (32), मोहम्मद सरुख (41) और अमित (34) मामूली रूप से झुलस गए।

अधिकारियों के मुताबिक, दमकल कर्मियों के पहुंचने से पहले ही आम लोगों ने तीनों को आंबेडकर अस्पताल पहुंचाया, जहां उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया।

बाद में तीनों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

भाषा शोभना सिम्मी

सिम्मी