भुवनेश्वर में स्कूल के तीन छात्र लापता, पुलिस ने जांच शुरू की

Ads

भुवनेश्वर में स्कूल के तीन छात्र लापता, पुलिस ने जांच शुरू की

  •  
  • Publish Date - September 28, 2026 / 01:53 PM IST,
    Updated On - September 28, 2026 / 01:53 PM IST

भुवनेश्वर, 28 सितंबर (भाषा) भुवनेश्वर के चंद्रशेखरपुर इलाके में कोचिंग से घर के लिए निकले स्कूल के तीन छात्र लापता हो गए। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि सीतानाथ और आदर्श झुग्गी बस्तियों के नौवीं कक्षा के दो छात्र और सातवीं कक्षा का एक छात्र रविवार शाम ट्यूशन के लिए घर से निकले थे, लेकिन रात तक वापस नहीं आए। लापता छात्रों के परिजनों ने इलाके में तलाश करने के बाद चंद्रशेखरपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई।

उन्होंने कहा कि चंद्रशेखरपुर पुलिस ने मामला दर्ज कर तीनों लापता छात्रों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि इसके लिए पुलिस की विशेष टीमें गठित की गई हैं।

सहायक पुलिस आयुक्त, भुवनेश्वर (जोन-6) मानस रंजन प्रधान ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘नाबालिग छात्र ट्यूशन के लिए घर से निकले थे, लेकिन उन्होंने कोचिंग कक्षा में भाग नहीं लिया। शिकायत मिलने के बाद हमने उनका पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है।’’

उन्होंने कहा कि छात्रों को आखिरी बार स्कूल के खेल मैदान में खेलते हुए देखा गया था और उनकी तलाश के लिए भी अभियान जारी है।

भाषा तान्या वैभव

वैभव