देश में बन रही तीन वैक्सीन, इनमें से एक का होने जा रहा तीसरे चरण का ट्रायल, स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी जानकारी
देश में बन रही तीन वैक्सीन, इनमें से एक का होने जा रहा तीसरे चरण का ट्रायल, स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी जानकारी
नई दिल्ली। देश में कोरोना का संक्रमण आंकड़ा रोजाना रिकार्ड दर पर बढ़ता ही जा रहा है। दूसरी ओर राहत की बड़ी खबर यह है कि देश में बन रही तीन में से एक कोरोना की वैक्सीन इसी हफ्ते तीसरे स्टेज पर पहुंच जाएगी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने आज ने मीडिया को कोरोना वैक्सीन पर चल रहे काम की जानकारी दी।
Read More News:मानव संसाधन विकास मंत्रालय का नाम बदलकर शिक्षा मंत्रालय करने के फैसले पर राष्ट्रपति ने
जिसमें बताया कि देश में कोरोना की तीन वैक्सीन पर काम चल रहा है, जिसमें से एक वैक्सीन आज या कल में ट्रायल के तीसरे स्टेज में पहुंच जाएगी। हालांकि, वैक्सीन कब तक बनकर तैयारी होगी इस पर जानकारी नहीं दी गई। स्वास्थ्य मंत्रालय ने ये भी बताया, ऑक्सफोर्ड की वैक्सीन इस हफ्ते ट्रायल के तीसरे स्टेज में पहुंचेगी।
Read More News:इस शहर में 10 हजार के पार हुआ कोरोना केस, एक दिन में मिले 142 मरीज, देखें आंकड़े
स्वतंत्रता दिवस पर वैक्सीन के जरूरी मुद्दे पर प्रधानमंत्री ने देशवासियों को भरोसा दिलाया था। उन्होंने कहा था तीन वैक्सीन हमारे देश में बन रहे हैं जो ट्राएल पर हैं। उनमें से एक वैक्सीन फेज़ 3 ट्राएल में आज या कल जाएगा बाकि दो वैक्सीन फेज़ 1 और 2 ट्राएल पर हैं : वी.के.पॉल NITI आयोग pic.twitter.com/r1VAqyVZKb
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 18, 2020
NITI आयोग के सदस्य वीके पॉल ने प्रेस कॉफ्रेंस में कहा कि स्वतंत्रता दिवस पर वैक्सीन के जरूरी मुद्दे पर प्रधानमंत्री ने देशवासियों को भरोसा दिलाया था। उन्होंने कहा था तीन वैक्सीन हमारे देश में बन रहे हैं जो ट्राएल पर हैं। उनमें से एक वैक्सीन फेज़ 3 ट्राएल में आज या कल जाएगा बाकि दो वैक्सीन फेज़ 1 और 2 ट्राएल पर हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने ये भी बताया, ऑक्सफोर्ड की वैक्सीन इस हफ्ते ट्रायल के तीसरे स्टेज में पहुंचेगी।
Read More News: छत्तीसगढ़ की तर्ज पर मध्यप्रदेश में भी खरीदा जाएगा गोबर ! कन्यादान योजना की राशि में की गई कमी, पशुपालन मंत्री ने दी जानकारी
रोजाना औसतत 55,000 मरीज हो रहे ठीक
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सचिव राजेश भूषण ने जानकारी दी कि जुलाई महीने के पहले हफ्ते लगभग 2,30,000 औसत टेस्ट देशभर में होते थे। अब ये संख्या बढ़कर 8,08,000 औसत टेस्ट प्रति सप्ताह हो गई है। वहीं एक्टिव केसों से 2.93 गुना रिकवर केस हैं। औसत प्रतिदिन रिकवरी 55000 केस है। केस मृत्यु दर 2% से नीचे हो गई है।
Read More News:18 से 24 अगस्त तक बंद रहेगा RTO कार्यालय, परिवहन अधिकारी की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने के बाद मचा हड़कंप
बता दें कि वैक्सीन प्रबंधन पर राष्ट्रीय विशेषज्ञ समूह ने सोमवार को प्रमुख घरेलू वैक्सीन निर्माताओं के साथ बैठक की इसमें सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया, भारत बायोटेक, हैदराबाद, ज़ाइडस कैडिला, अहमदाबाद, जिनोवा बायोफार्मास्युटिकल्स, पुणे और बायोलॉजिकल ई, हैदराबाद बैठक में शामिल हुए। इस बैठक से राष्ट्रीय विशेषज्ञ समूह को स्वदेशी निर्माताओं द्वारा विकसित किए जा रहे विभिन्न वैक्सीन की वर्तमान स्थिति पर चर्चा हुई। वहीं केंद्र सरकार के प्रति उनकी अपेक्षाओं के बारे में चर्चा हुई।

Facebook


