तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार,10 दोपहिया वाहन बरामद

तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार,10 दोपहिया वाहन बरामद

तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार,10 दोपहिया वाहन बरामद
Modified Date: November 29, 2022 / 08:39 pm IST
Published Date: May 18, 2022 4:12 pm IST

नोएडा (उप्र),18मई (भाषा) नोएडा की थाना कासना पुलिस ने तीन शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार कर उनके पास से 10 दोपहिया वाहन बरामद किए हैं।

कासना थाने के प्रभारी संतोष कुमार शुक्ला ने बताया कि बीती रात एक सूचना के आधार पर थाना पुलिस ने अय्यूब , जावेद उर्फ भोला और रईस को गिरफ्तार किया है।

उन्होंने बताया कि इनके पास से पुलिस ने विभिन्न जगहों से चोरी की गई नौ मोटरसाइकिलें तथा एक स्कूटी बरामद की है। पूछताछ के दौरान पुलिस को इनके कुछ और साथियों के बारे में पता चला है और पुलिस उनकी गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।

भाषा सं शोभना

शोभना


लेखक के बारे में